भारत
US Shutdown: अमेरिका में शटडाउन का भारतीय दूतावास के 'एक्स' अकाउंट पर भी हुआ असर
jantaserishta.com
1 Oct 2025 5:56 PM IST

x
नई दिल्ली: अमेरिका के सीनेट में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अस्थायी फंडिंग बिल पास नहीं करवा पाए। इसकी वजह से अमेरिका में सरकारी कामकाज ठप हो गया है। इसका असर अमेरिका में भारतीय दूतावास के एक्स अकाउंट पर भी देखने को मिला।
अमेरिका में भारतीय दूतावास के एक्स अकाउंट की ओर से जानकारी साझा कर लिखा गया, "विनियोजन में चूक के कारण, केवल अत्यावश्यक सुरक्षा और संरक्षा जानकारी को छोड़कर इस एक्स खाते को तब तक नियमित रूप से अद्यतन नहीं किया जाएगा, जब तक कि पूर्ण परिचालन पुनः शुरू नहीं हो जाता।"
बता दें कि अमेरिका की ट्रंप सरकार ने अपनी वापसी के बाद वन बिग ब्यूटीफुल बिल को पास किया। अब इस बिल की फंडिंग को लेकर ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी ने अस्थायी फंडिंग बिल का प्रस्ताव डाला, जिसे सीनेट में पास नहीं किया जा सका।
डेमोक्रेट्स इस साल की शुरुआत में पारित हुए "बिग ब्यूटीफुल बिल" में स्वास्थ्य सेवा में कटौती को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। रिपब्लिकन पार्टी डेमोक्रेट्स की मांगों से असहमति जताते हुए 21 नवंबर तक फंडिंग बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था।
अमेरिकी राष्ट्रपति को इस बिल को पास कराने के लिए 100 सदस्यों वाले सीनेट में 60 वोटों की दरकार थी, लेकिन वह 53 वोट ही जुटा सके। इसके अलावा उनके विरोध में 45 वोट पड़े। डेमोक्रेटिक नेताओं ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की, लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाए। मुलाकात के कुछ घंटों बाद, ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक एआई-जनरेटेड वीडियो शेयर किया, जिसमें सदन के अल्पसंख्यक नेता हकीम जेफ्रीज और सीनेट के अल्पसंख्यक नेता चक शूमर का मजाक उड़ाया गया।
बिल पेश करने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने संघीय कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की भी धमकी दी। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "जब आप इसे बंद करते हैं, तो आपको छंटनी करनी पड़ती है, हम बहुत से लोगों को नौकरी से निकाल देंगे।"
बता दें, 'द बिग ब्यूटीफुल बिल' को लेकर ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और 'एक्स' के मालिक एलन मस्क आमने-सामने आ गए थे। एलन मस्क ने ट्रंप को दूसरी बार सत्ता में वापसी करने में काफी मदद की थी, लेकिन इस बिल को लेकर दोनों के बीच जमकर जुबानी जंग देखने को मिली।
बात इतनी बढ़ी कि एलन मस्क ने एपस्टीन फाइल तक का जिक्र कर दिया। वहीं राष्ट्रपति ट्रंप भी नहीं रूके, उन्होंने मस्क को अमेरिका से बाहर करने की बात कह दी। इस जुबानी जंग के बाद धीरे-धीरे मामला ठंडा पड़ गया।
Tagsअमेरिका में शटडाउनभारतीय दूतावासभारतीय दूतावास एक्स अकाउंटshutdown in americaindian embassyindian embassy x account
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





