दुकानदार ने बच्चे को नंगा कर पूरी रात बेरहमी से पीटा, खौफनाक घटना से सहमे लोग

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले में फर्नीचर की दुकान में चोरी के आरोप में बच्चे को नंगा कर पूरी रात बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है. मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव के दीक्षित टोला का है. हैवानियत भरी इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पीड़ित बच्चे के परिवार वालों ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.
गोपालगंज के बैकुंठपुर में चोरी का आरोप लगाकर दो लोगों ने एक बच्चे की बेरहमी से पिटाई की. वीडियो में दुकानदार बच्चे को लात-घूसों से पीटते हुए दिखाई पड़ रहे हैं, इसके बाद बच्चे को नंगा करके खंभे से बांधकर पूरी रात पिटाई की गई. बच्चे को काफी चोट आई है सदर अस्पताल में इलाज हो रहा है. pic.twitter.com/AW4zkAPn7E
— Utkarsh Singh (@UtkarshSingh_) January 5, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





