भारत

एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाला शूटर फरीदाबाद से गिरफ्तार

jantaserishta.com
22 Aug 2025 9:58 AM IST
एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाला शूटर फरीदाबाद से गिरफ्तार
x
फरीदाबाद: यूट्यूबर और बिग बॉस विजेता एल्विश यादव के घर पर फायरिंग मामले में हरियाणा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह वही शूटर है, जिसने एल्विश के घर के बाहर फायरिंग की थी। शूटर की पहचान फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी के रहने वाले इशांत उर्फ इशू गांधी के रूप में हुई है।
जानकारी सामने आई है कि शुक्रवार सुबह फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 ने आरोपी को फरीदपुर गांव के पास घेरा था। इस दौरान, उसने भागने की कोशिश में पुलिस टीम पर ऑटोमेटिक पिस्टल से 6 से अधिक बार फायर किए। पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ हुई, जिसमें एक गोली आरोपी इशू गांधी के पैर में जाकर लगी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल इशू गांधी को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगी होने के कारण उसे अस्पताल ले जाया गया।
बता दें कि 17 अगस्त की सुबह गुरुग्राम के सेक्टर 56 में एल्विश यादव के घर के बाहर गोलीबारी की घटना हुई थी। बताया जाता है कि एल्विश यादव के घर के बाहर गोलीबारी की घटना में तीन शूटर शामिल थे, जिनमें से एक इशू गांधी भी था। 'भाऊ गैंग' ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। गैंग के दो बदमाशों नीरज फरीदपुरिया और भाऊ रिटोलिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला, जिसमें लिखा, "एल्विश यादव के घर पर जो गोली चली, वह उन्होंने चलवाई है।"
'भाऊ गैंग' हरियाणा और पंजाब में फिरौती, धमकी, वसूली और हत्या जैसे मामलों के लिए जाना जाता है। नीरज फरीदपुरिया इस गैंग का मुख्य सदस्य है। वह हरियाणा के पलवल का रहने वाला है। उस पर हत्या, जबरन वसूली और धमकी देने जैसे कई संगीन केस दर्ज हैं। नीरज पहले जेल में था और उसे 2015 में उम्रकैद की सजा भी हुई थी, लेकिन जमानत मिलने के बाद वह विदेश भाग गया। अब वह वहीं से अपना नेटवर्क चला रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story