उत्तर प्रदेश

बेसहारों की संबल बनी पथला घाट स्थित आश्रय स्थल

4 Jan 2024 6:44 AM GMT
बेसहारों की संबल बनी पथला घाट स्थित आश्रय स्थल
x

लखीसराय। जिला मुख्यालय स्थित नगर परिषद लखीसराय क्षेत्र अंतर्गत पथला घाट में निर्मित रैन बसेरा बेसहारों का संबल बनी है आश्रय स्थल। हाड़ तोड़ वाली इस ठंड में गरीब तबके के लोग इस आश्रय स्थल का लाभ उठाते हैं। विदित हो कि लखीसराय नगर प्रशासन के द्वारा शहर के पथला घाट के समीप लगभग 50 …

लखीसराय। जिला मुख्यालय स्थित नगर परिषद लखीसराय क्षेत्र अंतर्गत पथला घाट में निर्मित रैन बसेरा बेसहारों का संबल बनी है आश्रय स्थल। हाड़ तोड़ वाली इस ठंड में गरीब तबके के लोग इस आश्रय स्थल का लाभ उठाते हैं। विदित हो कि लखीसराय नगर प्रशासन के द्वारा शहर के पथला घाट के समीप लगभग 50 लाख की लागत से इस आश्रय स्थल का निर्माण वर्ष 2018 में कराया गया था। जिसमें ठंड के मौसम के मद्देनजर गरीब , मजदूर एवं बेघर वार तबके के लोग इस आश्रय स्थल में शरण ले रहे हैं।आश्रय स्थल में गरीबों की सुरक्षा के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध है।

इसमें भोजन से लेकर ठहरने की उत्तम व्यवस्था है।₹30 प्रति प्लेट खाना के साथ मुफ्त में बेड भी उपलब्ध कराया जाता है। लखीसराय नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी आदित्य कुमार ने बताया कि सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है। जिसके तहत असहाय लोगों को यहां नया जीवन दिया जाता है। बेसहारा लोगों के लिए इस आश्रय स्थल का निर्माण कराया गया है। जिसका अपना आशियाना नहीं है वैसे लोग इस आश्रय स्थल में मुफ्त में रहकर गुजारा कर सकते हैं। ₹30 प्रति प्लेट रोटी ,सब्जी ,भुजिया पापड़ और अचार के साथ खान की भी उत्तम व्यवस्था है।
भीषण ठंड के मद्देनजर गरीबों के हित के लिए इसका प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है।

    Next Story