- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सर्दी का सितम लोगों की...
सर्दी का सितम लोगों की जान पर पड़ा भारी, हार्ट अटेक से दो लोगों की मौत

हाथरस : सर्दी जनति बीमारियों से लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई हैं। 28 जनवरी को भी अलग-अलग स्थानों पर ह्रदय गति रुकने से अधेड़ व वृद्ध की मौत हो गई। दोनों को हाथरस जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। ठंड से लोगों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। कोतवाली हाथरस …
हाथरस : सर्दी जनति बीमारियों से लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई हैं। 28 जनवरी को भी अलग-अलग स्थानों पर ह्रदय गति रुकने से अधेड़ व वृद्ध की मौत हो गई। दोनों को हाथरस जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया।
ठंड से लोगों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला कुंवरजी निवासी 42 वर्षीय संजय शर्मा पुत्र किशन कुमार की तबियत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसर हृदय गति रूकने से उसकी मौत हुई। इधर, कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के लाड़पुर निवासी 60 वर्षीय जगदीश सिंह पुत्र मिट्ठू सिंह की अचानक तबियत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। जगदीश की भी मौत की वजह भी ह्रदय गति रुकना बताई गई है।
जिले में सर्दी जनित बीमारियों से 14 की गई जान
सर्दी का सितम लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड में रक्तचाप, हृदय और सांस के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस सीजन में सर्दी जनित रोगों से जिले में 14 लोगों की जान जा चुकी है।
