भारत
रेबिका पहाड़िन का कटा सिर 14 दिनों बाद तालाब से मिला, अब तक शव के 30 टुकड़े बरामद
jantaserishta.com
31 Dec 2022 3:11 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
रांची (आईएएनएस)| साहिबगंज की रेबिका पहाड़िन का कटा हुआ सिर हत्या के 14 दिनों बाद एक तालाब से बरामद हुआ। बताया गया कि बोरियो स्थित तालाब में मछुआरों ने महिला का सिर होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने रेबिका का सिर सहित शव के 30 टुकड़े अब तक बरामद किए हैं। इन टुकड़ों की डीएनए जांच के लिए रेबिका के मां-पिता का सैंपल लिया गया है। उल्लेखनीय है कि साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र निवासी आदिम पहाड़िया जनजाति की 22 वर्षीया रेबिका की हत्या उससे महज डेढ़ महीने पहले शादी रचाने वाले दिलदार अंसारी और उसके परिवार के लोगों ने कर दी थी और इसके बाद उसकी लाश के 50 टुकड़े कर दिए थे। पुलिस ने अब तक दिलदार अंसारी, उसके पिता मो. मुस्तकिम अंसारी, मां मरियम खातून, पहली पत्नी गुलेरा अंसारी, भाई अमीर अंसारी, महताब अंसारी, बहन सरेजा खातून सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दिलदार की मां ने उसकी लाश को बोटियों में काटकर ठिकाने लगाने के लिए अपने भाई मोइनुल अंसारी को 20 हजार रुपए की सुपारी दी थी। उसी ने अपने साथी मैनुल हक मोमिन के घर में शव के टुकड़े-टुकड़े किए।
इस वारदात का मास्टर माइंड दिलदार का मामा मोइनुल अंसारी बताया जा रहा है, जो पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। रेबिका की बोटी-बोटी करने वालों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थीं। उसके शव की पहचान न हो सके, इसके लिए आरोपियों ने उसकी खाल तक उतार दी थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





