भारत
नौकर ने बाथरूम में लगाया कैमरा, नहाते हुए कारोबारी की बेटी का बनाया वीडियो
jantaserishta.com
3 Jun 2024 7:31 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
LUCKNOW लखनऊ: UP उत्तर प्रदेश के लखनऊ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पीजीआई थाना क्षेत्र में रहने वाले एक कारोबारी के घर काम करने वाले नौकर ने BATHROOM बाथरूम में कैमरा लगाकर उनकी बेटी के नहाते हुए आपत्तिजनक VIDEO वीडियो बनाए. फिर लड़की को ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप किया. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया.
वेल्डिंग कारोबारी ने अपने कामकाज के लिए दानिश नाम के युवक को नौकरी पर रखा था. विश्वास पर कारोबारी ने दानिश को अपने घर पर रहने के लिए एक कमरा भी दे दिया. वह कारोबारी की बेटी पर गलत नजर रखने लगा और चोरी से बाथरूम में स्पाई कैमरा लगा दिया. इस दौरान उसने बाथरूम में नहाते हुए लड़की के कुछ आपत्तिजनक वीडियो बना लिए और उसे ब्लैकमेल कर रेप करने लगा. पुलिस द्वारा लड़की की काउंसलिंग भी कराई जा रही है.
जिसकी वजह से लड़की डिप्रेशन में रहने लगी, तबीयत बिगड़ने पर उसने आपबीती अपनी मां को बताई. जब परिजनों ने दानिश से वीडियो डिलीट करने के लिए कहा तो उसने इसके एवेज में रुपये की डिमांड करने लगा. साथ ही उसने धमकी भी दी कि वह वीडियो SOCIAL MEDIA सोशल मीडिया और उनके रिश्तेदारों के पास वायरल कर देगा.
इसके बाद पीड़िता की मां ने स्थानीय थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया. एसएचओ पीजीआई बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि दानिश के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 66 आईटी एक्ट 384 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
Tagsयूपी न्यूज़उत्तरप्रदेश न्यूज़नौकर ने बाथरूम में लगाया कैमराकैमराबाथरूमकारोबारी की बेटीUP NewsUttar Pradesh Newsservant installed camera in bathroomcamerabathroombusinessman's daughter
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





