भारत

इन दिग्गज नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी गई

jantaserishta.com
11 Aug 2025 11:45 AM IST
इन दिग्गज नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी गई
x
बड़ा अपडेट.
नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने 6 नेताओं की सुरक्षा श्रेणी में बदलाव किया है. इसमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव और पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव समेत अन्य नेता शामिल हैं.
सरकार के फैसले के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अब Z प्लस श्रेणी की सुरक्षा के साथ ASL (एस्कॉर्ट सिक्योरिटी लेयर) भी दी जाएगी. उन्हें पहले से Z प्लस सुरक्षा प्राप्त थी, लेकिन अब सुरक्षा में यह अतिरिक्त परत जोड़ी गई है.
पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. तेजस्वी को पहले Y प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी, जिसे अब अपग्रेड कर Z श्रेणी कर दिया गया है. पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को Y प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी. इनके अलावा, नीरज कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू और प्रदीप कुमार सिंह की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है.
इन सुरक्षा बदलावों का फैसला चुनावी माहौल में नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है. राज्य सरकार के इस कदम को राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि चुनावी समय में नेताओं की सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जाता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story