भारत
चुनाव में जन सुराज के अध्यक्ष और संचालक की जमानत जब्त होगी: सुधाकर सिंह
jantaserishta.com
19 July 2025 5:26 PM IST

x
छपरा: राजद के सांसद सुधाकर सिंह ने जन सुराज की तुलना प्लुरल्स पार्टी से करते हुए कहा कि चुनाव में जन सुराज के अध्यक्ष और संचालक की जमानत जब्त होगी। पार्टी के अन्य उम्मीदवारों का क्या हश्र होगा, समझा जा सकता है।
छपरा के बनियापुर पहुंचे बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने आगामी चुनाव को लेकर जनसुराज पार्टी के सवालों पर कहा, "प्रशांत किशोर पहले दूसरों के लिए प्रचार करते थे, ढोल बजाते थे, अब अपने लिए बजाते हैं। क्या फर्क पड़ता है? जब चुनाव आता है, चार-पांच पार्टियां बनती ही रहती हैं।"
उन्होंने भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल को लेकर कहा कि वे भ्रष्ट हैं, पहले भी वे विवादों में रहे हैं। ये लोग भाजपा में ही अध्यक्ष बन सकते हैं। बेइमानी से धनासेठ बने हैं, ऐसे लोगों को भाजपा ही प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है, उनपर जितने भी आरोप हैं, वे कम हैं। वे मंच पर जब आते हैं तो गाना गाने लगते हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जनता सत्ता परिवर्तन के लिए मन बना चुकी है। नीतीश कुमार आज नई योजनाओं के जरिए अपना पाप धोना शुरू करना चाहते हैं।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार के पाप धुलने वाले नहीं हैं। 'गुरु चेला' लोगों को ठगने के लिए फिर जुमलों की बारिश करने लगे हैं, लेकिन अब कुछ होने वाला नहीं है। लोग अब एनडीए को सत्ता से बेदखल करने का मूड बना चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 साल पहले कहा था कि यहां की लीची विदेश जाएगी और मैं मोतिहारी की चीनी से चाय पियूंगा। 10 साल में कुछ नहीं हुआ; अब पटना को पुणे बना रहे हैं और गया को गुरुग्राम बना रहे हैं। आखिर एनडीए सरकार ने 11 साल में कौन से काम किए हैं, जिससे लोग उस उसपर विश्वास करें?
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





