भारत

खुल गया यूट्यूबर के मर्डर का राज, बटन ने कैसे की मदद? जानें

jantaserishta.com
27 Aug 2023 4:50 PM IST
खुल गया यूट्यूबर के मर्डर का राज, बटन ने कैसे की मदद? जानें
x

DEMO PIC 

आरोपियों के कपड़ों से पहचान की गई तो सच सामने आ गया.
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में 26 अगस्त को एक यूट्यूबर का खेत में शव बरामद हुआ था. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की. रविवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस का कहना है कि वारदात से कुछ दिन पहले आरोपी और यूट्यूबर लखनऊ गए थे. वहां गाड़ी सीज होने की वजह से दोनों के बीच विवाद चल रहा था. इसी के चलते हत्या कर दी गई.
दरअसल, थाना ठाकुरद्वारा क्षेत्र में यूट्यूबर जितेंद्र सिंह की लाश मिली थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इसके बाद उसके मोबाइल की सीडीआर निकलवाई. इस दौरान घरवालों ने सुरेश नाम के शख्स पर पर शक जताया, जो कि उसका दोस्त था.
उसे अरेस्ट करने के बाद पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपराध कबूल कर लिया. साथ ही बताया कि इस वारदात में उसका दोस्त अरविंद भी शामिल है. पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया. फिर आरोपियों ने बताया कि वो सभी लखनऊ गए थे. वहां यूट्यूबर की गाड़ी सीज कर दी गई थी. वो सुरेश से कहता था कि गाड़ी ला कर दो. इस बात पर लगातार कहासुनी हो रही थी. 25 तारीख को सुरेश अपनी बाइक से कहीं से लौट रहा था. तभी उससे जितेंद्र से उसकी कहासुनी हो गई.
इसके बाद वो जितेंद्र को खींचकर खेत में ले गए और डंडे से उसके सिर पर वार किया. इससे उसकी मौत हो गई. फिर उसके शव और मोबाइल को खेत में ही छिपा दिया. पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान घटनास्थल मिले शर्ट के बटन से हुई. घटनास्थल पर लाल कलर का बटन पड़ा था. जब आरोपियों के कपड़ों से पहचान की गई तो सच सामने आ गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story