भारत

कत्ल का खुला राज एक साल बाद, पत्नी के शव को...इलाके में हड़कंप

jantaserishta.com
6 April 2025 8:08 AM IST
कत्ल का खुला राज एक साल बाद, पत्नी के शव को...इलाके में हड़कंप
x
पुलिस भी हैरान.
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस ने एक व्यक्ति और उसके भाई को शनिवार को अपनी पत्नी की हत्या करने व उसके शव को कूड़े के ढेर के पास दफनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी.
पुलिस ने बताया कि मृतक आसिफा (28) का कंकाल एक साल बाद कूड़े के ढेर से बरामद किया गया है. सर्किल ऑफिसर (CO) भरत सोनकर ने बताया कि आसिफा की शादी कामिल से हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद वह लापता हो गई, जिसके बाद उसके भाई ने लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
आसिफा के परिवार ने शिकायत की थी कि कामिल ने उन्हें दो साल तक उससे बात नहीं करने दी थी. सीओ ने बताया कि इसके बाद 26 मार्च को चांदपुर थाने में आसिफा की मां ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. संदेह के आधार पर पुलिस ने कामिल और उसके भाई आदिल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया.
पूछताछ के दौरान कामिल ने खुलासा किया कि उसे आसिफा के किसी से प्रेम-प्रसंग होने का संदेह था. जिसके बाद 23 नवंबर 2023 को उसने अपने भाई आदिल और मौसी चांदनी की मदद से आसिफा की गला घोंटकर हत्या कर दी. फिर शव को दफना दिया.
सीओ ने बताया, "शनिवार को पहचान होने पर आसिफा के अवशेष घर के पास कूड़े के ढेर के पास जमीन में दफनाए गए मिले. फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार मौसी चांदनी की तलाश कर रही है."
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story