भारत
बार डांसर की हत्या का खुल गया राज, लेफ्टिनेंट कर्नल निकला आरोपी
jantaserishta.com
11 Sept 2023 5:15 PM IST

x
डांस बार में आरोपी को श्रेया पहली बार मिली थी.
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हुए एक मर्डर केस के खुलासे ने खलबली मचा दी है. कल यानी रविवार को पुलिस को सिरवालगढ़ में एक महिला का शव बरामद हुआ था. महिला नेपाल मूल की थी और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी की रहने वाली थी. इसलिए शव की शिनाख्त करना भी पुलिस के लिए मुसीबत बनी हुई थी. हालांकि, इस केस को सुलझाने के बाद खूनी की जो पहचान हुई है, उसने पुलिस को भी अचंभित कर दिया है.
इस खून की साजिश रचने वाला कोई और नहीं, बल्कि क्लेमेंट टाउन देहरादून में पदस्थ लेफ्टिनेंट कर्नल है. और यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का निकला.
कई घंटे मामले की बारीकियों को खंगालने के बाद पुलिस ने खूनी कर्नल को उसके पंडितवाड़ी प्रेमनगर स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि श्रेया का खून प्रेम प्रसंग के चलते किया गया है. सिलीगुड़ी के एक डांस बार में आरोपी को श्रेया पहली बार मिली थी. लेफ्टिनेंट कर्नल रमेंदु उपाध्याय और श्रेया का तीन साल तक अफेयर चलता रहा. देहरादून में अपनी पोस्टिंग होने के बाद कर्नल ने अपनी प्रेमिका को भी सिलीगुड़ी से बुला लिया था. यही नहीं, अपनी प्रेमिका के लिए कर्नल ने फ्लैट भी किराए पर ले लिया था.
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के मुताबिक, पूलिस पूछताछ में आरोपी रमेंदु उपाध्याय ने बताया कि श्रेया अक्सर उसे पत्नी का दर्जा देने के लिए दबाव बनाया करती थी. इसी बात से परेशान होकर कर्नल ने प्रेमिका के मर्डर का प्लान बनाया. इसके तहत राजपुर रोड के एक क्लब में श्रेया को शराब पिलाकर प्रेमी कर्नल थानो रोड पर लेकर गया. जहां सुनसान जगह ले जाकर हथौड़े से सिर पर वार कर कर्नल ने श्रेया को मौत के घाट उतार दिया.
Tagsउत्तराखंडउत्तराखंड पुलिसहत्यामर्डरबार डांसरआर्मी अफसरUttarakhandUttarakhand Policemurderbar dancerarmy officer
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





