भारत

राज खुल गया! 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
1 Nov 2025 12:12 PM IST
राज खुल गया! 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया, मचा हड़कंप
x
जानें पूरा मामला.
लखनऊ: लखनऊ पुलिस ने एक लुटेरी गैंग का पर्दाफाश किया है. मामले में 6 महिलाओं को गिरफ्तार भी किया है. बताया जाता है कि ये महिलाएं सवार बनकर ई-रिक्शे में लूटपाट करती थीं. गिरफ्तार गैंग की महिलाओं के पास से तीन सोने की चेन, एक माला और 13 हजार रुपये नकद बरामद हुआ है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार गैंग के महिला सदस्यों से पूछताछ कर रही है.
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार महिलाएं ई-रिक्शा में सवार होकर महिला सवारियों को बहला-फुसलाकर उनके जेवर लूट लेती थीं. पुलिस ने इन महिलाओं के पास से तीन सोने की चेन, एक माला और 13 हजार नकद बरामद किए हैं.
पकड़ी गई सभी महिलाएं पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों से आकर राजधानी में लूट की वारदातें करती थीं. महिला उपनिरीक्षक गुरु प्रीत कौर को इस गिरोह की गतिविधियों की सूचना पहले से मिली थी. जिसके बाद चौकी प्रभारी हुसड़िया व महिला पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर जाल बिछाकर गैंग को पकड़ लिया.
पुलिस की घेरेबंदी में छह महिलाएं दबोची गईं, जो लूट की नई वारदात की योजना बना रही थीं. गिरफ्तार महिलाओं की पहचान ज्योति (जनपद चंदौली), माला (जनपद चंदौली), अर्चना (जनपद चंदौली), लक्ष्मी (जनपद मऊ), नीतू (जनपद चंदौली) और वंदना (जनपद गाजीपुर) के रूप में हुई है.
पूछताछ में महिलाओं ने गोमतीनगर, चिनहट और विभूतिखंड क्षेत्रों में कई लूट की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की हैं. फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है. ताकि गैंग से जुड़ी अन्य महिलाओं के बारे में भी पता लगाया जा सके.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story