भारत
दूल्हे को दूसरा निकाह पड़ा भारी, शादी समारोह में जमकर हंगामा
jantaserishta.com
16 May 2024 7:09 AM IST

x
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में थाना बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के मंदवाड़ा गांव में बारात लेकर आए दूल्हे को दूसरा निकाह करना भारी पड़ गया।
दूसरी निकाह के लिए दूल्हा बारात लेकर पहुंचा ही था कि उसकी पहली पत्नी अपने परिजनों के साथ वहां आ पहुंची और फिर मारपीट शुरू हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराते हुए दूल्हे और उसकी पहली पत्नी को थाने ले आई।
दूल्हे पक्ष का कहना है कि पहली पत्नी से समझौता हो गया था, जिसमें सभी सामान और रकम अदा कर दी गई थी। अब वह लोग समझौते को गलत बता रहे हैं। दोनों पक्ष आपस में भी समझौता वार्ता में जुटे हैं।
दूल्हे की पहली पत्नी का आरोप है कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया था। उनकी शादी चार साल पहले हुई थी। उसने एक पुत्री को भी जन्म दिया था। यह पूरा मामला साल 2023 से कोर्ट में है।
Tagsयूपी न्यूज़उत्तरप्रदेशदूसरा निकाहमुजफ्फरनगरशादी समारोहUP NewsUttar PradeshSecond NikahMuzaffarnagarWedding Ceremony
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





