
x
सांकेतिक तस्वीर
वीडियो हुआ वायरल.
बिजनौर: बिजनौर में एक मनचले की अश्लील हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में आरोपी एक लड़की को देखकर अपना प्राइवेट पार्ट दिखाता नजर आ रहा है. घटना के सामने आते ही पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद मामले की जांच तेज हो गई है.
जानकारी के अनुसार यह शर्मनाक मामला चांदपुर क्षेत्र के एक गांव का है. किशोरी की मां ने तहरीर में बताया कि 15 नवंबर को वह अपने पुत्र के साथ जंगल गई हुई थी, जबकि घर पर बेटी अकेली थी. इसी दौरान शाम को एक कबाड़ी अचानक उनके घर में घुस आया. अकेली बेटी को उसकी मौजूदगी का डर लगा और वह ऊपर के कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर बैठ गई.
कुछ देर बाद जब किशोरी ने दरवाजा खोला, तो कबाड़ी आंगन में खड़ा होकर गलत इशारे कर रहा था और अश्लील हरकतें कर रहा था. ये दृश्य देखकर वह दोबारा कमरे में बंद हो गई. आरोपी की पूरी हरकत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में भी नाराज़गी फैल गई है.
पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और अश्लील कृत्य की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है. चांदपुर पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार प्रयास कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान कर रही है. गांव में इस घटना के बाद दहशत और गुस्सा दोनों का माहौल बना हुआ है, जबकि पीड़ित परिवार न्याय कि गुहार लगा रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





