भारत

रेप के आरोपी का दुरसाहस, जमानत पर बाहर आते ही पीड़िता के घर में घुसा, इसके बाद जो हुआ जानकर कांप जाएगी रूह

jantaserishta.com
5 March 2021 10:48 AM IST
रेप के आरोपी का दुरसाहस, जमानत पर बाहर आते ही पीड़िता के घर में घुसा, इसके बाद जो हुआ जानकर कांप जाएगी रूह
x

DEMO PIC

दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.

राजस्थान के हनुमानगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां जमानत पर बाहर आए रेप के आरोपी ने पीड़िता के शरीर पर केरोसिन डालकर आग के हवाले कर दिया. आग लगने से पीड़िता 90 प्रतिशत झुलस गई, जिसे गंभीर हालत में बीकानेर के सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया है.

बताया गया है कि पीड़िता ब्यूटी पार्लर चलाती है और पिछले कुछ दिनों से अपने पति से अलग होकर नानी के पास रह रही थी. दो वर्ष पहले पीड़िता ने आरोपी प्रदीप बिश्नोई के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस ने उसे पकड़ लिया और जेल भेज दिया. हाल ही में प्रदीप जमानत पर जेल से बाहर आ गया और पीड़िता की तलाश शुरू कर दी.
पीड़िता की नानी ने बताया कि आरोपी ने दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया. इसके बाद मामा के कमरे का दरवाजा बाहर से रस्सी से बांध दिया, जिससे वह बाहर न निकल सके. इसके बाद उसने पीड़िता लड़की को आवाज लगाई. जैसे ही वह अपने कमरे से बाहर निकली, तो आरोपी ने उस पर केरोसिन डाल दिया और फिर उसमें आग लगा दी. पीड़िता ने सिंथेटिक के कपड़े पहने हुए थे, जिसके चलते आग ने तेजी से फैला.
आग की ​लपटों में घिरी पीड़िता चीखने चिल्लाने लगी. इस दौरान मौका पाकर आरोपी भाग निकला. पीड़िता की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर आ गए. पीड़िता को 90 प्रतिशत गंभीर जली अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है.
वहीं घटना के बाद पीड़िता की नानी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पीड़िता के घर के आसपास के सीसीटीवी को खंगाला गया, जिसमें युवक घर से बाहर भागते हुए दिखाई दिया. पुलिस ने आरोपी प्रदीप बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story