भारत

स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली, फिर हुआ ये खुलासा

jantaserishta.com
13 Sept 2022 2:07 PM IST
स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली, फिर हुआ ये खुलासा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पुलिस एक्शन में आई और तीन घंटे के अंदर ही मामले को सुलझा लिया.
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में डीएवी स्कूल के बाद स्प्रिंग डेल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हर तरफ हड़कंप मच गया. धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और तीन घंटे के अंदर ही मामले को सुलझा लिया. पुलिस ने दो छात्रों की पहचना की है. जिन्होंने मैथ्स के एग्जाम से बचने के लिए इस अफवाह को फैलाया था. इस धमकी भरे मैसेज को अंग्रेजी और उर्दू में लिखा गया था. इसमें लिखा था कि 16 सितंबर को स्कूल में प्लांटेशन ड्राइव है. इसी दिन बम धमाका होगा. बच सको तो बच लो.
मैसेज के बाद स्कूल भी हरकत में आया और इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस के साइबर सैल ने भी एक्टिव हो गया और इस शरारत को करने वालों का तीन घंटे के अंदर पता लगा लिया गया. पुलिस के मुताबिक यह मैसेज डीएवी स्कूल की तरह भेजा गया था. कुछ दिन पहले अमृतसर के DAV स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी का मैसेज वायरल हुआ था. इसकी जांच में पता चला था कि स्कूल के नौवीं कक्षा के छात्रों ने शरारत कर मैसेज अभिभावकों को भेजा था.
इस मामले पर डीसीपी मुखविंदर सिंह ने बताया कि स्कूल के ही 10वीं क्लास के दो छात्रों नाम आया है. नाबालिग होने के कारण उनके नाम व पहचान को उजागर नहीं किए जा रहे हैं. लेकिन पुलिस ने एक के पिता को गिरफ्तार किया है. जिनमें नाम पर सिम था और इस सिम से मैसेज वायरल किया गया. दूसरे स्टूडेंट के पिता के रोल की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story