भारत

सरपंच का पति शराब के नशे में चूर, ज्यादा चढ़ गई तो सड़क पर साइकिल लगाकर सो गया

jantaserishta.com
20 Sept 2021 6:24 AM IST
सरपंच का पति शराब के नशे में चूर, ज्यादा चढ़ गई तो सड़क पर साइकिल लगाकर सो  गया
x
पढ़े पूरी खबर

मोतिहारी: बिहार में कहने को पूर्ण शराबबंदी है. यह दिखती नहीं पर बिकती हर जगह है. कभी लोगों के छुपकर शराब पीने का वीडियो वायरल होता है तो कभी खुलेआम शराब पी कर लोग घूमते दिख जाते हैं. ताजा मामला बिहार के मोतिहारी जिले का है जहां एक सरपंच का पति शराब के नशे में इतना चूर हो गया कि वह साइकिल के साथ सड़क पर ही गिर गया. अधिक शराब के सेवन के बाद सड़क पर गिरकर बोहोश पड़ा रहा. बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

बताया जाता है कि सड़क पर गिरने वाला व्यक्ति हरसिद्धि थाना क्षेत्र के कंछेदवा के सरपंच का पति तारा पासवान है. हरसिद्धि थाना की पुलिस बेहोश पड़े तारा पासवान को थाने लेकर आई. इसके बाद उसकी मेडिकल जांच कराई जिसमें शराब पीने की पुष्टि हो गई. यह घटना बीते शनिवार देर शाम की है.
पुलिस की गश्ती गाड़ी ने देखा
जानकारी के अनुसार सरपंच का पति तारा पासवान साइकिल से अपने घर से निकला था. कंछेदवा चौक के समीप शराब के नशे में धुत होकर सड़क किनारे जमीन पर पड़ा था. इसी बीच हरसिद्धि थाने की पुलिस की गश्ती गाड़ी वहां से गुजर रही थी. गाड़ी की रोशनी पड़ने पर पुलिस जवानों ने एक व्यक्ति को सड़क किनारे पड़ा हुआ देखा. इसके बाद उसे उठाया और थाने लेकर आई फिर मामला पता चला.
बता दें कि मोतिहारी पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार शराब को लेकर छापेमारी हो रही है. पुलिस को सफलता भी मिल रही है लेकिन फिर भी शराब की बिक्री रुक नहीं रही है. सरपंच के पति पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story