भारत
समाजवादी पार्टी ने परिसीमन विधेयक का विरोध करने के लिए अपने सांसदों को जारी किया व्हिप
jantaserishta.com
29 Nov 2026 10:52 AM IST

x
नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी (सपा) ने संसद के विशेष सत्र के लिए अपने सभी सांसदों को तीन लाइन का 'व्हिप' जारी किया है। सभी लोकसभा सांसदों को 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक संसद के विशेष सत्र में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।
समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक धर्मेंद्र यादव ने यह व्हिप जारी किया है। इसमें कहा गया है, "सोमवार, दिनांक 30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र शुरू हो रहा है, जो बृहस्पतिवार 3 दिसंबर तक प्रस्तावित है। सत्र में सरकार संविधान (एक सौ बत्तीसवां संशोधन) विधेयक 2026, परिसीमन (दूसरा) विधेयक 2026 और संघ राज्य क्षेत्र विधि (संशोधन) दूसरा विधेयक 2026 ला रही है। अतः लोकसभा में समाजवादी पार्टी के सभी सदस्यों को सूचित किया जाता है कि सत्र के दौरान पूरा समय सदन में रहें और मतदान पर विधेयक के विरोध में मतदान करें।"
बता दें कि संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल विशेष सत्र के पहले दिन यानी सोमवार को लोकसभा में संशोधित परिसीमन विधेयक-2026 पेश करेंगे। हालांकि, समाजवादी पार्टी इस विधेयक के विरोध में है।
इससे पहले, शनिवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक में बदलावों को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी पर केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी का पूरा ध्यान देश की सुरक्षा के बजाय सिर्फ चुनावों पर है।
अखिलेश यादव ने 'एक्स' पोस्ट में कहा, "भाजपा के लिए चुनाव ही सब कुछ है, देश नहीं। इसीलिए उन्हें देश की सीमाओं की नहीं, बल्कि लोकसभा क्षेत्रों की सीमाओं की चिंता है।" उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, "जब भाजपा की जमीन ही नहीं बची है, तो लोकसभा की गिनती बढ़ा ले या उसकी सीमाओं में हेरफेर कर ले, भाजपा को कुछ भी हासिल नहीं होगा। देश के किसान, मजदूर, व्यापारी हों या युवा, महिला, मध्यम वर्ग और नौकरीपेशा-दैनिककर्मी सब भाजपा के खिलाफ हैं। भाजपा के अपने लोगों ने ही जब भाजपा के झंडे हटा लिए हैं तो अब परिसीमन की कोई भी जोड़-तोड़ या चुनावी तंत्र की कोई भी घपले-घोटालेबाजी काम नहीं आने वाली है।"
अखिलेश ने आगे लिखा, "भाजपा भी जानती है कि 'परिसीमन' से उसे कुछ भी हासिल नहीं होगा, वह विशेष सत्र 'परिसीमन' के लिए नहीं, कुछ दिनों के लिए मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बुला रही है। हम फिर दोहरा रहे हैं कि 'परिसीमन' भाजपा की राजनीति की सबसे बड़ी भूल साबित होगा।"
TagsSamajwadi Party
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





