भारत

पवित्र रिश्ता हुआ शर्मसार, पत्नी से तलाक लेने के लिए पति ने की ये गिरी हुई हरकत

jantaserishta.com
27 July 2021 10:02 AM IST
पवित्र रिश्ता हुआ शर्मसार, पत्नी से तलाक लेने के लिए पति ने की ये गिरी हुई हरकत
x
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया.

बिहार (Bihar) के भोजपुर (Bhojpur) जिले में पति पत्नी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी से तलाक (Divorce) लेने के लिए उसकी अश्लील तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी. घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने उस मोबाइल फोन को भी बरामद किया है जिससे आरोपी इस घटना को अंजाम दे रहा था. गिरफ्तार आरोपी पति कोईलवर थाना क्षेत्र के सोनबिला कॉलोनी वार्ड नम्बर-9 मुहल्ला का निवासी सरफराज उर्फ गुड्डू बताया जा रहा है.जो जमीन खरीद-बिक्री का कारोबार करता है. वहीं इसे लेकर पीड़ित महिला के भाई ने नवादा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
बताया जा रहा है कि आरा के नवादा थाना इलाके की एक युवती की शादी तीन साल पहले 22 अक्टूबर 2019 को कोईवलर निवासी मोहम्मद सरफराज उर्फ गुड्डू के साथ हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद तक सबकुछ सही चल रहा था. इसके बाद अचानक आरोपी सरफराज उर्फ गुड्डू अपनी पत्नी पर तलाक लेने का दबाव बनाने लगा और उसे प्रताड़ित करने लगा. जब पत्नी इस बात पर राजी नहीं हुई तो आरोपी पति पत्नी अश्लील तस्वीरें खींच सोशल मीडिया पर वायरल करने लगा.जब इस बात का पता पत्नी को लगा तो उसके होश उड़ गए और उसने आपबीती अपने मायके वालों से बताई.
जिसके बाद पीड़िता के भाई ने आरा के नवादा थाने में सरफराज उर्फ गुड्डू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई. पीड़ित महिला के भाई का आरोप है कि सरफराज उसकी बहन को प्रताड़ित करता है और तलाक लेने के लिए दबाव बनाता है. उसने यह भी धमकी दी थी कि उसके पास और भी अश्लील फोटो हैं. इसलिए बहन को बोलो कि कोर्ट में जाकर उसे तलाक दे दे. शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story