भारत
कटिहार फायरिंग पर सत्ता पक्ष ने भी उठाए सवाल, RJD MLA ने की पहले हत्या का मामला दर्ज करने की मांग
jantaserishta.com
27 July 2023 4:41 PM IST

x
पटना: बिहार के कटिहार में बुधवार को पुलिस फायरिंग में दो युवकों की मौत के मामले पर सियासत गर्म है। विरोधी तो सरकार पर निशाना साध ही रहे हैं, सत्ता पक्ष महागठबंधन में शामिल दलों के नेता भी अब सवाल उठा रहे हैं।
राजद के विधायक और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने तो इस मामले में पहले गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज करने और फिर जांच की बात कही है। उन्होंने दोषियों पर कठोर कार्रवाई की बात भी कही है। उन्होंने कहा कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में पुलिस को गोली नहीं चलानी चाहिए थी। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि मानवता के आधार पर पीड़ित परिवार को फौरी राहत देना चाहिए। कटिहार में पूरी तरह प्रशासन फेल रहा। अगर सरकार भी पुलिसकर्मियों पर कारवाई नहीं करती है तो सरकार भी असफल मानी जाएगी। कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने भी इस घटना को निंदनीय, अफसोसजनक बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में सुखाड़ जैसी स्थिति है और जिसकी भी जिम्मेदारी है उसे व्यवहारिक होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि लोग गुस्से में थे तो इसकी तैयारी होनी चाहिए। बारसोई अनुमंडल प्रशासन को फेल्योर बताते हुए कहा कि जब दो दिन पहले जानकारी दी गई थी कि लोग प्रदर्शन करने वाले हैं, तो प्रशासन की जिम्मेदारी होना चाहिए थी कि पुलिस बल की तैनाती से लेकर अन्य तरीके से भीड़ को रोकना चाहिए था। लेकिन, पुलिस ने सीधे सिर पर गोली मार दी। यह सभ्य समाज में कोई बर्दाश्त नहीं करेगा। यह अच्छी बात नहीं है। हम लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाए।
सरकार को बाहर से समर्थन दे रही पार्टी भाकपा माले के विधायक महबूब आलम ने कहा कि पुलिस को संयम से काम करना चाहिए। उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि पुलिस को पहले से इसके नियंत्रण की व्यवस्था करनी चाहिए थी। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि पुलिस दौड़ते हुए लड़के पर सामने से गोली चला देगी, इसकी जांच होनी चाहिए और दोषी लोगों पर कड़ी कारवाई होनी चाहिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





