भारत

EVM पर नहीं थम रहा बवाल, अब स्कूटी पर ले जाते दो लोगों को भीड़ ने घेरा, जांच का आदेश

jantaserishta.com
7 April 2021 8:36 AM IST
EVM पर नहीं थम रहा बवाल, अब स्कूटी पर ले जाते दो लोगों को भीड़ ने घेरा, जांच का आदेश
x
पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई.

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद स्कूटी पर EVM रखकर ले जाने का मामला सामने आया है. स्कूटी पर EVM रखकर ले जा रहे लोगों को भीड़ ने पकड़ा. मामला वेलाचेरी का है, जहां मंगलवार शाम वोटिंग खत्म होने के बाद दो लोग स्कूटी पर EVM रखकर ले जा रहे थे. द्रमुक (DMK) का दावा है कि ये लोग EVM के साथ कोई गड़बड़ करने वाले थे. हालांकि, इन लोगों को भीड़ ने देख लिया, जिसके बाद पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई.

हंगामा उस समय और बढ़ गया, जब पुलिस ने मौके से तीन लोगों को बिना किसी जांच के वहां से हटाने की कोशिश की. इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया. जबकि द्रमुक नेता और चेन्नई के पूर्व मेयर एमए सुब्रमणियम ने चुनाव आयोग से इस पूरे मामले पर सफाई मांगी.
मामला बढ़ता देख राज्य के मुख्य चुनाव अधिकार सत्यब्रत साहू ने सफाई दी कि स्कूटी पर EVM ले जाने वाले चुनाव आयोग के ही कर्मचारी थे. उन्होंने कहा कि उनके दो कर्मचारियों ने ये गलती की है और इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं. हालांकि, साहू ने ये भी कहा कि इन EVM का इस्तेमाल वोटिंग के लिए नहीं हुआ था.
तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों के लिए 6 अप्रैल को एक ही फेज में वोटिंग हुई. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य में 72.78% वोटिंग हुई. यहां बहुमत के लिए 118 सीटें जीतना जरूरी है. 2016 में AIADMK ने 134 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी. DMK को 97 सीटें मिली थीं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story