
x
मुजफ्फरनगर: नियाजीपुरा इलाके में रविवार तड़के घर की छत गिरने से एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने मलबे में दबी मां-बेटी के शव को बाहर निकाला और मकान मालिक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जिले में शनिवार सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है। शनिवार की रात अक्षय अपनी पत्नी 27 वर्षीय कविता और 7 वर्षीय बेटी मानसी के साथ कमरे में सो रहा था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य पास के कमरे में सो रहे थे। सुबह करीब साढ़े तीन बजे मकान की छत ढह गई। छत गिरने की आवाज सुनकर परिवार के लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
स्थानीय लोगों की मदद से परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला गया। एएसपी आयुष विक्रम सिंह, नगर कोतवाल महावीर सिंह मौके पर पहुंचे और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया, जबकि अक्षय का इलाज चल रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





