भारत

भारी बारिश से मकान की छत गिरी, 2 लोगों की हुई मौत

Nilmani Pal
18 Jun 2022 8:06 AM GMT
भारी बारिश से मकान की छत गिरी, 2 लोगों की हुई मौत
x

लुधियाना। सेलम टाबरी थाना क्षेत्र के बोहरा कॉलोनी में शनिवार तड़के 3.30 बजे बारिश के कारण एक मकान की छत गिर गई। इस हादसे में डेढ़ साल की बच्ची समेत 24 साल के एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी गगनप्रीत सिंह ने बताया कि घर में एक ही परिवार के 6 सदस्य रहते थे, जिसमें विजय कुमार, उनकी पत्नी मधु, छोटा भाई नानक, 7 साल की बेटी रोशनी, 5 साल की आरुषि और 1.5 साल की आरोही किराए पर रहते थे। परिवार घर में सो रहा था।

अचानक हुई बारिश से घर की छत गिर गई, जिससे डेढ़ साल की आरोही और नानक की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के अन्य सभी सदस्य घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Next Story