भारत

मकान का छत गिरा: 7 लोग दबे, मच गई अफरातफरी

jantaserishta.com
7 Sept 2024 4:31 PM IST
मकान का छत गिरा: 7 लोग दबे, मच गई अफरातफरी
x
पुलिस मामले की जांच कर रही है.
गौतमबुद्ध नगर: उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर जिले के छोलस गांव में एक मकान का छत गिरने से उसके मलबे में 7 लोग दब गए, जिनमें से 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह घटना तेज बारिश होने के दौरान घटी।
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिले के छोलस गांव में शनिवार को तेज बारिश में एक घर की छत गिरने से सात लोग मलबे में दब गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि छोलस गांव के सैफ अली के मकान की छत तेज बारिश के कारण गिर गई।
मकान का छत गिरने से 34 साल के सैफ अली, 50 साल की शकीला, 2 साल का अली खान, 4 साल का सोहन, 34 साल का शाहिद, 8 साल का शान और 3 साल का तैमूर मलबे में दब गए। उन्हें मलबे से निकालकर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इनमें से चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story