भारत
हवा में उड़ी सरकारी बस की छत, लापरवाही की सारी हदें पार
jantaserishta.com
28 July 2023 9:17 AM IST

x
देखें वीडियो.
गढ़चिरौली: मामला महाराष्ट्र के गढ़चिरौली इलाके का है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे एक तरफ से उखड़ी छत के बाद भी ड्राइवर और कंडक्टर बस दौड़ाए जा रहे हैं. साथ में छत भी उड़ती जा रही है.
इस तरह से उखड़ी हुई छत के साथ बस चलाना खतरनाक साबित हो सकता था. छत अगर रोड पर गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था. भला हो उस शख्स का जिसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला. कहीं जाकर वो वायरल हुआ. वायरल हुआ तो जाकर मामले की जांच के आदेश दिए गए.
जांच के दिए आदेश
एमएसआरटीसी के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शेखर चन्ने ने बताया कि बस गढ़चिरौली जिले के अहेरी डिपो की है. घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. वहीं, एक अन्य अधिकारी ने कहा कि गढ़चिरौली में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के एक अधिकारी को बस के खराब रखरखाव के लिए जिम्मेदार होने के कारण निलंबित कर दिया गया है.
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली इलाके में चल रही इस बस की छत फट चुकी है.@MMVD_RTO @msrtcofficial pic.twitter.com/RcOt4U3JfV
— rajni singh (@imrajni_singh) July 27, 2023
Tagsसरकारी बससरकारी बस छतबसबस वायरल वीडियोगड़चिरोलीगड़चिरोली न्यूज़government busgovernment bus roofbusbus viral videogadchiroligadchiroli news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





