भारत

निर्माणाधीन इमारत की छत गिरी, तीन मजदूर दबे

Shantanu Roy
4 March 2024 4:28 PM IST
निर्माणाधीन इमारत की छत गिरी, तीन मजदूर दबे
x
रेस्क्यू अभियान जारी
इंदौर। रणजीत हनुमान मंदिर मेनरोड पर सोमवार को एक निर्माणाधीन इमारत की छत गिर गई। इससे उसके नीचे तीन मजदूर दब गए। दो मजदूर घायल हुए हैं। सूचना पर तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। बचाव कार्य जारी है। बताया जाता है कि रणजीत हनुमान मंदिर मेनरोड पर उषानगर में एक इमारत का निर्माण चल रहा है। यहां मजदूर काम कर रहे थे। अचानक इमारत की छत ढह गई। इससे वहां काम कर रहे तीन मजदूर दब गए। इनमें से दो मजदूर घायल हुए हैं। एक का हाथ फ्रैक्चर हुआ है तो दूसरे का पैर टूट गया।
Next Story