भारत

महिला से लुटेरों ने मोबाइल लूटा, फिर जो हुआ वो आरोपियों ने सोचा नहीं था...

jantaserishta.com
29 Jun 2023 4:15 AM GMT
महिला से लुटेरों ने मोबाइल लूटा, फिर जो हुआ वो आरोपियों ने सोचा नहीं था...
x
जानें पूरा मामला।
नोएडा: नोएडा के सिटी सेंटर से एडोब की तरफ स्कूटी से अपने बेटे के साथ जा रही महिला से लुटेरों ने मोबाइल लूट लिया। जिसके बाद महिला ने उनका पीछा किया। लेकिन, महिला गिर गई। जिससे काफी चोट लगी।
इस मामले में पुलिस को तुरंत सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने चेकिंग करते हुए 2 लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में एक महिला का मोबाइल लुटेरों ने लूट लिया। महिला अपने बेटे के साथ स्कूटी से जा रही थी।
घटना के बाद महिला ने लुटेरों का बहादुरी से पीछा किया, जिसमें संतुलन बिगड़ जाने के कारण वह गिर गई। जिस कारण महिला को चोट आई। सूचना मिलते ही सेक्टर-24 थाना की पुलिस द्वारा नाकाबंदी करके त्वरित सघन चेकिंग की गई।
जिसमें ईएसआईसी अस्पताल के पास से दो संदिग्ध लुटेरे कुलदीप, पुत्र सर्वेन्द्र, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम सरसई नावर, जिला इटावा, वर्तमान पता ओमप्रकाश का मकान, सेक्टर-22, ग्राम चौड़ा, नोएडा और सूरज, पुत्र लाल बहादुर, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम चौड़ा, नोएडा पकड़े गए। जिनकी पहचान पीड़ित महिला के बेटे द्वारा की गई। लुटेरों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल बरामद हो गया है।
Next Story