पतंजलि स्टोर में घुसा लुटेरा, पिस्तौल तानते ही संचालक ने उल्टा मार दी गोली, देखें वीडियो

झज्जर:- लूट करने आए बदमाशों के गोली मारने के तो कई किस्से आपने सुने होंगे, मगर लूट करने आए बदमाश को ही गोली मार दी जाए, शायद ही ऐसा कभी होता है। झज्जर में मगर एक ऐसा ही केस सामने आया है। बुधवार देर रात को बीकानेर चौक स्थित एक पतंजलि स्टोर संचालक पर एक नकाबपोश युवक ने पिस्तौल तान दी। इस दौरान नकाबपोश युवक की पिस्तौल नहीं चली। वहीं पतंजलि स्टोर संचालक ने बचाव में खुद के लाइसेंसी रिवाल्वर से नकाबपोश पर फायरिंग कर दी। इसलिए नकाबपोश युवक वहां से भाग खड़ा हुआ। मगर उसे गोली गई। हालांकि बुधवार देर रात तक पुलिस मामले की जांच में जुटे होने की बात कह रही थी और गोली लगने वाले युवक की पहचान को लेकर पुष्टि नहीं हो पाई थी।
Quick Response
— Jitender Sharma (@capt_ivane) March 5, 2021
झज्जर में पतंजलि स्टोर लूटने आये बदमाश ने सोचा भी नहीं होगा कि इस तरह उल्टे पाँव जान बचा के भागना पड़ेगा। 😄 pic.twitter.com/43ha8hYieJ
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





