भारत

लुटेरे ने की खौफनाक घटना: चांदी के कड़े के लिए काटे पैर, शव के पास पड़ा था महिला का कटा पैर

jantaserishta.com
20 Oct 2021 11:05 AM IST
लुटेरे ने की खौफनाक घटना: चांदी के कड़े के लिए काटे पैर, शव के पास पड़ा था महिला का कटा पैर
x
पुलिस के मुताबिक अपराधी की तलाश जारी है.

जयपुर: जयपुर में एक महिला से चांदी के कड़े लूटने के लिए लुटेरे ने उसके पैर ही काट डाले। घटना जयपुर रूरल के जामवारामगढ़ इलाके की बताई जा रही है। लुटेरे ने महिला के गले और सिर पर प्रहार किया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक अपराधी की तलाश जारी है।

शव के पास पड़ा था महिला का कटा पैर
जयपुर रूरल के पुलिस अधीक्षक शंकर दत्त शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों को महिला का शव मंगलवार दोपहर खेतापुर गांव में मिला। महिला की पहचान इसी गांव की गीता देवी के रूप में हुई है। वह जानवरों को चराने के लिए जंगल में लेकर गई थी। दोपहर करीब 12.30 से 1 बजे के बीच अपराधी ने उस पर हमला किया। पुलिस के मुताबिक महिला के सिर और गर्दन भी गहरे घाव हैं। वहीं उसका कटा हुआ पैर शरीर के पास पड़ा हुआ था। एसपी शर्मा ने बताया कि महिला के पैर से चांदी के कड़े गायब हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि लूट के लिए घटना को अंजाम दिया गया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और अपराधी की तलाश जारी है।


भाजपा ने उठाए कांग्रेस पर सवाल
वहीं इस घटना पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा है। राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने मामले को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि खातेपुरा गांव में एक महिला दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस नेताओं प्रियंका और राहुल को टि्वटर पॉलिटिक्स से समय निकालकर राजस्थान आना चाहिए। साथ ही उन्हें यहां के मुख्यमंत्री से मामले में जवाब मांगना चाहिए।
अपराध बढ़ रहा है और सीएम प्रियंका की तारीफ में लगे हैं
भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि प्रियंका गांधी को राजस्थान में होने वाले अपराधों का भी संज्ञान लेना चाहिए। वह उत्तर प्रदेश में तो नारा दे रही हैं, 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं'। लेकिन उन्हें राजस्थान के हालात पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि क्या उन्हें लगता है कि केवल उत्तर प्रदेश में ही लड़कियां असुरक्षित हैं? सच यह है कि राजस्थान में महिलाओं के प्रति अपराध सबसे ज्यादा है और यहां के मुख्यमंत्री केवल प्रियंका गांधी की तारीफ करने में जुटे हुए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story