भारत

राजपथ पर राफेल से जगुआर तक की गर्जना...75 विमानों ने दिखाए हैरतअंगेज फॉर्मेशन

jantaserishta.com
26 Jan 2022 12:18 PM IST
राजपथ पर राफेल से जगुआर तक की गर्जना...75 विमानों ने दिखाए हैरतअंगेज फॉर्मेशन
x
देखें वीडियो।

नई दिल्ली: आज 26 जनवरी है. देश आज अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. 26 जनवरी को भारत इस साल अपना 73वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है. 1950 में इस दिन देश का संविधान लागू किया गया था. गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर जारी परेड में भारत के शौर्य और संस्कृति की झलक दिखी. भारत की तीनों सेना और सुरक्षबलों की टुकड़ियों और आधुनिक हथियारों के प्रदर्शन देश का गौरव बढ़ाया. इस दौरान नारी शक्ति भी झलक दिखी. उधर, राज्यों की झांकियों में भारत की गौरवपूर्ण विविधता नजर आई.

परेड में फ्लाई पास्ट करते एयरफोर्स के 75 विमान. राफेल, सुखोई, जगुआर, एमआई-17, सारंग, अपाचे और डकोटा जैसे पुराने और वर्तमान आधुनिक विमान/हेलीकॉप्टर राहत, मेघना, एकलव्य, त्रिशूल, तिरंगा, विजय और अमृत समेत विभिन्न संरचनाओं को प्रदर्शित कर रहे हैं.
यूपी की झांकी में दिखा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर
उत्तर प्रदेश की झांकी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की झलक दिखी. इसके अलावा राज्य की झांकी को इस बार 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' थीम पर बनाया गया.







jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story