भारत

छोरियों का दंगल: लड़कियों के बीच जमकर हुई मारपीट, खूब हुआ गाली-गलौच, देखें VIDEO और जाने पूरा मामला

jantaserishta.com
26 Dec 2020 2:01 PM IST
छोरियों का दंगल: लड़कियों के बीच जमकर हुई मारपीट, खूब हुआ गाली-गलौच, देखें VIDEO और जाने पूरा मामला
x
पूरा मामला जानकर हो जाएंगे हैरान.

कुल्लू. हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू महिला थाना (Women Police Station Kullu) के समीप लड़कियों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था. वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन से चार लड़कियां एक लड़की को पीट रही है. हालांकि, अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि लड़कियों के बीच मारपीट किस बात को लेकर हुई है.

एक वीडियो में एक लड़की दूसरी से कह रही है कि उसने कुत्ता चोरी (Dog) का आरोप लगाया है और इसी बात पर पीड़ित को थप्पड़ भी जड़ती है. साथ ही वीडियो में पर्स चोरी की भी बात लड़की कहती है. मारपीट की घटना सरवरी के उस जगह की है, जहां कुछ दूरी पर महिला थाना भी है. वीडियो में मारपीट करने वाली लड़कियां गाली-गलौज भी कर रही हैं.
मारपीट का वीडियो कुछ युवकों ने अपने मोबाइल में कैद कर दिया और उसके बाद इस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है. सोशल मीडिया में वायरल हो रहे यह वीडियो पुलिस के पास पहुंच गए हैं, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.
पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि कुल्लू शहर में लड़कियों के बीच होने वाली मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है. केस में महिला थाना में आरोपी लड़कियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story