भारत

पति-पत्‍नी के बीच की अनबन, पति ने उठाया ऐसा कदम लोग हैरान

jantaserishta.com
21 Jan 2023 10:21 AM IST
पति-पत्‍नी के बीच की अनबन, पति ने उठाया ऐसा कदम लोग हैरान
x

DEMO PIC | न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया.
मधेपुरा: मधेपुरा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया. इससे उसकी हालत गंभीर हो गई. परिजनों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि युवक का इलाज चल रहा है. फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है.
मधेपुरा थाना क्षेत्र के रजनी नयानगर में शुक्रवार रात यह घटना हुई है. यहां एक युवक की पत्नी मायके चली गई थी. वह अभी तक नहीं लौटी थी. इस बात से युवक नाराज हो गया और उसने अपना प्राइवेट पार्ट धारदार हथियार से काट दिया. इस घटना के बाद जब जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे.
बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय युवक की शादी ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के मलोध वार्ड की लड़की से हुई थी. युवक के परिजनों ने बताया कि उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है. युवक पंजाब की मंडी में रहकर काम करता था. वह करीब दो महीने पहले घर आया था. तब से वह घर पर ही रह रहा है.
युवक के परिजनों का कहना है कि युवक की पत्नी मकर संक्रांति के मौके पर मायके चली गई थी. इसके बाद से वह मायके से वापस नहीं लौटी. इस बात से नाराज होकर युवक ने शुक्रवार की रात धारदार हथियार से अपना प्राइवेट पार्ट काट दिया. जब परिजनों को इस बात का पता चला तो परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं.
बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से बीमार चल रहा है. मेडिकल कॉलेज के डॉ. सुकेश कुमार ने बताया कि युवक का इलाज किया जा रहा है, उसकी हालत खतरे से बाहर है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story