भारत
सबसे अमीर महिला ने डाला वोट, पीएम मोदी को लेकर कही ये बात
jantaserishta.com
25 May 2024 12:48 PM IST

x
अपने पति के निधन के बाद राजनीति में आईं।
चंडीगढ़: भाजपा नेता और 33 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सबसे अमीर भारतीय महिला सावित्री जिंदल (74) ने शनिवार को हरियाणा में अपने गृहनगर हिसार में वोट डाला। सावित्री जिंदल के सबसे छोटे बेटे नवीन जिंदल चुनावी मैदान में हैं।
सावित्री जिंदल ने वोट डालने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार में देश ने तेज गति से विकास किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री चुने जाएंगे। सावित्री के सबसे छोटे बेटे नवीन जिंदल (54) कुरुक्षेत्र सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं।
सावित्री और उनके बेटे मार्च में कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। इसी के साथ उनका कांग्रेस के साथ लगभग दो दशक का रिश्ता खत्म हो गया। नवीन जिंदल का मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता से है। आप हरियाणा में कांग्रेस के साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ रही है और उसे कुरुक्षेत्र सीट दी गई है। कांग्रेस आप के साथ गठबंधन में शेष नौ सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
सावित्री जिंदल अपने पति के निधन के बाद राजनीति में आईं। वह 2005 में हिसार विधानसभा उपचुनाव जीतकर हरियाणा सरकार में शामिल हुईं। इसके बाद, उन्होंने 2009 में हिसार से विधानसभा चुनाव जीता और 2013 में मंत्री बनीं।
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में कड़ी सुरक्षा के बीच हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों और करनाल विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे वोटिंग शुरू हो गई, जो शाम छह बजे तक चलेगी। रिजल्ट चार जून को घोषित किया जाएगा।
Tagsसावित्री जिंदलपीएम मोदीसबसे अमीर महिलालोकसभा चुनावSavitri JindalPM ModiRichest WomanLok Sabha Elections
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





