भारत

रईसजादा गया जेल, करता था चोरी, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
27 Aug 2022 9:23 AM IST
रईसजादा गया जेल, करता था चोरी, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

एक करोड़पति बाप के बेटे को गिरफ्तार किया है।

गाजियाबाद: गाजियाबाद की कविनगर पुलिस ने दोपहिया वाहन चुराने वाले रईसजादे गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी कविनगर थाने में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे में भी वांछित चल रहा था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की सात बाइक बरामद की हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी करता था।

सीओ कविनगर रितेश त्रिपाठी ने बताया कि कविनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान राजनगर के आरडीसी से सिहानी गांव निवासी गौरव को गिरफ्तार किया है। गौरव कविनगर थाने से गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था। जिसके चलते पुलिस उसकी तलाश में थी। गौरव नशे का आदी है और वह लत पूरी करने के लिए वाहन चुराता है। पुलिस से बचने के लिए आरोपी बाइक को बेचने के बजाए उनके एलॉय व्हील बेचकर नशा करता है।
जेल जा चुका है गौरव पूर्व में भी वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुका है। कविनगर एसएचओ अमित कुमार काकरान के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके पिता करोड़पति हैं। नशे की लत के चलते परिजन उसे पैसा देने से कतराते हैं। पैसा कमाने के लिए वह हमदर्द फैक्टरी में पैकिंग का काम करता है। वह वाहन चोरी कर अपने शौक को पूरा करता है।
एसएचओ का कहना है कि बाइक चुराने के बाद आरोपी उसे मिस्त्री की दुकान पर ले जाता है और मिस्त्री से उसके पहिए खुलवा उन्हें बेच देता है। पहिए बेचकर जो रकम मिलती है उससे वह नशा करता है। आरोपी से बरामद हुई बाइकें सिहानी गेट, कविनगर और मेरठ से चोरी की गई हैं। गौरतलब कि जिले में वाहन चोरी की घटनाएं थम नहीं रहीं है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story