
x
बदमाश के पास से AK47 राइफल और 9mm की पिस्टल बरामद की गई है.
जौनपुर: यूपी के जौनपुर में एसटीएफ ने एनकाउंटर में एक लाख रुपए के इनामी बदमाश चवन्नी को ढेर कर दिया. STF और SOG के संयुक्त ऑपरेशन में नामी बदमाश सुमित कुमार उर्फ मोनू चवन्नी मारा गया है. चवन्नी पर जौनपुर, गाजीपुर , बलिया , मऊ, समेत बिहार में भी कुल 23 मामले दर्ज थे. उस पर हत्या के भी कई आरोप थे. बदमाश के पास से AK47 राइफल और 9mm की पिस्टल बरामद की गई है.
जानकारी के मुताबिक बदलापुर की पीली नदी के पास जब एसटीएफ ने बदमाश चवन्नी को रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. एसटीएफ के जवानों ने भी आत्मसुरक्षा में जवाबी फायरिंग की जिसके बाद उसे गोली लग गई. इसके बाद चवन्नी को लेकर पुलिस अस्पताल पहुंची जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
जानकारी के मुताबिक मोनू चवन्नी पैसे लेकर हत्या करने के अलावा बिहार के चर्चित माफिया रहे शहाबुद्दीन और अन्य गिरोहों के लिए भी काम कर चुका था. रिपोर्ट के मुताबिक 1 लाख का इनामी बदमाश 2 दर्जन से अधिक वारदातों में शामिल था और उसका आपराधिक इतिहास था.
सुमित सिंह उर्फ मोनू चवन्नी मऊ का रहने वाला था. इस एनकाउंटर को एसटीएफ के अधिकारी DK शाही और उनकी टीम ने अंजाम दिया. हालांकि इस दौरान चवन्नी के दो साथी मौके से भागने में कामयाब रहे. उनकी तलाशी के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





