भारत

हेडमास्टर के हाथ में रिवॉल्वर दिखा, मचा बवाल

jantaserishta.com
23 Aug 2022 12:15 PM IST
हेडमास्टर के हाथ में रिवॉल्वर दिखा, मचा बवाल
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज से वीडियो वायरल हुआ है, जहां प्राथमिक स्कूल का हेडमास्टर हाथ में रिवॉल्वर लेकर बच्चों को पढ़ा रहा है. आरोप है कि सोमवार को हेडमास्टर ने अपने स्कूल के एक टीचर को इतना डांटा कि वो बीमार पड़ गए. टीचर विष्णु चतुर्वेदी को छिबरामऊ स्थित सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि आरोपी हेडमास्टर डॉक्टर आशीष राजपूत दबंग प्रवृति का है, स्कूल में हमेशा रिवॉल्वर लेकर आता है.

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि हेडमास्टर डॉक्टर आशीष राजपूत स्कूल खुलेआम बेखौफ हाथ में रिवॉल्वर लेकर स्कूल में घूम रहा है. वो हाथ में रिवॉल्वर लेकर बच्चों को पढ़ा रहा है. यह मामला तब खुला जब सोमवार को स्कूल में पढ़ाते समय सहायक टीचर विष्णु चतुर्वेदी की अचानक हालत बिगड़ गई. उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था. फिलहाल उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. विष्णु चतुर्वेदी ने बताया कि हेडमास्टर द्वार रिवॉल्वर दिखाकर उन्हें धमकाया गया और गाली गलौज की गई.
सहायक अध्यापक विष्णु चतुर्वेदी ने 20 अगस्त को खंड शिक्षा अधिकारी विमल तिवारी से अवकाश की अनुमति लेने के बाद छुट्टी पर चले गए. 22 अगस्त को जब वह स्कूल पहुंचे तो वहां उनकी गैरहाजरी हेडमास्टर आशीष राजपूत द्वारा लगा दी गई. उन्होंने जब खंड शिक्षा अधिकारी से छुट्टी एप्रूव्ड होने की बात कही तो हेडमास्टर ने क्लास में बच्चों के सामने ही उन पर रिवॉल्वर तानकर गाली गलौज की. जब इस मामले की जांच हुई तो बच्चों ने बताया कि हेडमास्टर हमेशा स्कूल में रिवॉल्वर लेकर आते हैं.
बताया जा रहा है कि प्रधानाध्यापक डॉक्टर आशीष राजपूत के पास लाइसेंसी रिवॉल्वर है. जिसे वो हमेशा स्कूल लेकर आते हैं. वहीं, इस मामले पर खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच की बता कही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story