भारत

यूक्रेन से भारतीय छात्रों की वापसी शुरू: पहला दल रवाना, रोमानिया के रास्ते से चल रहा मिशन, देखें पहली तस्वीरें

jantaserishta.com
25 Feb 2022 12:45 PM GMT
यूक्रेन से भारतीय छात्रों की वापसी शुरू: पहला दल रवाना, रोमानिया के रास्ते से चल रहा मिशन, देखें पहली तस्वीरें
x

नई दिल्ली: भारतीय विदेश मंत्रालय यूक्रेन के कैंप कार्यालय और पश्चिमी यूक्रेन के लिव और चेर्नित्सि शहरों में सक्रिय है। अतिरिक्त रूसी भाषी अधिकारियों को इन शिविर कार्यालयों में भेजा जा रहा है। वहां के अधिकारी उन भारतीय नागरिकों की सहायता कर रहे हैं जो इन शहरों तक पहुंच रहे हैं। भारतीय छात्रों का पहला जत्था अब चेर्नित्सि से यूक्रेन-रोमानिया सीमा के लिए रवाना हो गया है।

रूसी सैनिकों का यूक्रेन पर हमला जारी है। रूसी सैनिक यूक्रेन के इलाकों को लगातार नेस्तनाबूत कर रहे हैं। इस बीच सीरिया ने कहा है कि यूक्रेन पर हमला करके रूस इतिहास को सही कर रहा है।


यूक्रेन ने दावा किया है कि यूक्रेनी सेना की वर्दी पहने रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के कई सैन्य वाहनों को जब्त कर लिया है और अब वे राजधानी कीव की ओर जा रहे हैं। एक स्थानीय कीव अखबार ने कहा, "रूसी सेना ने यूक्रेन के सशस्त्र बलों के दो वाहनों को जब्त कर लिया। उन्होंने यूक्रेनी सेना की वर्दी पहनी हुई है और अब वे कीव के केंद्र में जा रहे हैं। उनके पीछे रूसी सैन्य ट्रकों की कतार है।"


Next Story