भारत

जो नतीजा बिहार में हुआ, वही देश में होगा: तेजस्वी यादव

jantaserishta.com
11 Aug 2023 3:25 PM IST
जो नतीजा बिहार में हुआ, वही देश में होगा: तेजस्वी यादव
x
पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मणिपुर की घटना पर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये सभी लोग डरे और घबराए हुए हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जो नतीजा बिहार में हुआ वही पूरे देश में होगा। पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर गुरुवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री ने जो भाषण दिया, उससे लोगों को घोर निराशा हुई है। उन्होंने कहा कि लोगों को आशा थी कि प्रधानमंत्री सही बात करेंगे, लेकिन वे विपक्ष पर ही निशाना साधते रहे। उन्होंने देशहित की, मणिपुर को लेकर जो बोलना चाहिए था, वे नहीं बोल पाए।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में जिस तरह गठबंधन हो रहा है, विपक्षी एकता हुई है, उससे ये लोग डरे हुए हैं, घबराए हुए हैं। इन लोगो का बॉडी लैंग्वेज भी बदला हुआ है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जो बिहार में हुआ है वह पूरे देश में होगा। प्रधानमंत्री के 2028 की बात करने पर तेजस्वी ने कहा कि इन लोगों की भ्रम में रहने दीजिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story