भारत

बाप रे! पत्नी के अवैध संबंधों का नतीजा...पति का हुआ ये हाल

jantaserishta.com
1 July 2025 4:23 PM IST
बाप रे! पत्नी के अवैध संबंधों का नतीजा...पति का हुआ ये हाल
x
फोड़ दी आंख.
फिरोजाबाद: यूपी के फिरोजाबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें पत्नी के अवैध संबंधों के चलते पति की बेरहमी से पिटाई कर दी गई. घायल अवस्था में पीड़ित को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां से अब उसे आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर कियागया है.
जानकारी के अनुसार, चुल्हावली नगला सिंघी क्षेत्र के निवासी विजय चूड़ी की एक फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं. सोमवार को वह अपने काम पर जा रहे थे. इसी दौरान नगला सदा के पास उनके ही गांव के दो युवकों- सूरज और उपेश ने उन्हें लाठी और सरिए से बुरी तरह पीट दिया. हमले में सरिए की चोट विजय की एक आंख में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि विजय की पत्नी के साथ सूरज के अवैध संबंध थे. इसी रंजिश के चलते इस हमले को अंजाम दिया गया. फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों सूरज और उपेश को हिरासत में ले लिया है.
वहीं, घायल के भाई सुरेश ने कहा कि मेरी भाभी किसी और से प्रेम करती है. वह उसके साथ भाग गई थी. विरोध पर मेरे भाई को रास्ते में पकड़कर सरिया और डंडों से पीटा गया, जिससे उनकी आंख फूट गई. उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया है. हालत गंभीर बनी हुई है. मामले में रवि शंकर प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) फिरोजाबाद ने बताया कि घटना की गहराई से जांच की जा रही है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. अन्य विधिक कार्रवाई भी की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story