भारत
प्रेम प्रसंग का अंजाम मौत, प्रेमिका के परिजनों ने उठाया ये कदम!
jantaserishta.com
1 Oct 2022 9:53 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
पुलिस मामले की जांच कर रही है.
फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमिका के परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया. हत्या की वारदात को एक हादसे का रूप देने की कोशिश की गई. मृतक के परिजन ने प्रेमिका के परिजन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नेकपुर निवासी युवक का प्रेम प्रसंग पड़ोस की ही रहने वाली लड़की से चल रहा था. बीते एक माह पहले युवक लड़की को अपने साथ ले गया था, लेकिन परिजन के दबाव के चलते वह वापस आ गया था. इसके बाद से लड़की के परिजन लगातार युवक और उसके परिजन को धमका रहे थे.
बीते दिन युवक अपने घर से किसी काम से बाहर गया, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. इसके बाद शुक्रवार की सुबह युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला. सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
मृतक के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने लड़की के परिजनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.इस मामले में मृतक के भाई ने कहा कि लड़की के परिजन हम लोगों को धमकी देते थे. भाई को मारने की धमकी दी थी. इसी को लेकर उन्होंने भाई की हत्या कर लाश रेलवे ट्रैक पर डाल दी है.
पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने कहा कि युवक के परिवार वालों ने हत्या कर लाश फेंके जाने का आरोप लगाया है. इस मामले में जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है. आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





