भारत

सिर्फ कुछ मिनट में टूट गया रिश्ता, दुल्हन ने लिया बड़ा फैसला

jantaserishta.com
1 Dec 2025 4:43 PM IST
सिर्फ कुछ मिनट में टूट गया रिश्ता, दुल्हन ने लिया बड़ा फैसला
x

सांकेतिक तस्वीर

जानें पूरा मामला.
देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां शादी के बाद दुल्हन ससुराल तो पहुंची, लेकिन महज 20 मिनट रहने के बाद ही उसने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया. दुल्हन ने तुरंत मायके जाने की जिद कर दी, जिसके बाद दोनों पक्षों में घंटों पंचायत चलती रही.
जानकारी के अनुसार, भलुअनी नगर पंचायत क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की शादी सलेमपुर नगर पंचायत की एक युवती से तय हुई थी. 25 नवंबर को देवरिया के एक मैरिज हॉल में बारात पहुंची. लड़की पक्ष ने बारातियों का स्वागत किया और द्वार पूजा तथा जयमाल की रस्म के बाद पूरे हिंदू रीति-रिवाज से शादी संपन्न हुई.
अगली सुबह 26 नवंबर को दुल्हन अपने ससुराल पहुंची. महिलाएं उसे गाड़ी से उतारकर घर के अंदर ले गईं और चेहरा दिखाई की रस्म शुरू हुई. इसी दौरान दुल्हन अचानक बाहर आ गई और ससुराल में न रहने की बात कहने लगी. उसने तुरंत मायके वालों को बुलाने पर जोर दिया.
ससुराल पक्ष और पति ने उसे काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी. कुछ देर बाद लड़की पक्ष के लोग भी पहुंच गए. उन्होंने भी समझाने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अड़ी रही. करीब पांच घंटे तक पंचायत चली और आखिरकार दुल्हन ने ससुराल वालों के व्यवहार को कारण बताते हुए पति के साथ रहने से इनकार कर दिया.
पंचायत में निर्णय हुआ कि दोनों पक्ष एक-दूसरे को दिया गया सामान वापस कर देंगे. इसके बाद दुल्हन अपने परिवार के साथ मायके चली गई और शादी टूट गई. भलुअनी थाना प्रभारी प्रदीप पांडेय ने बताया कि मामला डायल 112 तक पहुंचा था, लेकिन थाने में कोई केस दर्ज नहीं हुआ. पंचायत में ही दोनों पक्ष आपसी सहमति से अलग हो गए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story