भारत
हल्द्वानी में जांची जाएगी गौलापार की रजिस्ट्रियां, डीएम ने दिए निर्देश
jantaserishta.com
22 Jun 2023 2:13 PM IST

x
हल्द्वानी: उत्तरखंड में राजस्व प्राप्ति में वृद्धि व स्टैम्प चोरी पर अंकुश लगाने के सम्बंध में हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी वंदना ने अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार के मुख्य राजस्व का स्त्रोत स्टैम्प ड्यूटी है, इसमें किसी प्रकार की चोरी न हो, यह देखना सभी सब रजिस्टार का दायित्व है। उन्होंने समस्त सब रजिस्ट्रार को बेनामा से पूर्व भूमि के कॉर्डिनेट्स व केएमएल फाइल चेक कराने के निर्देश दिए जिससे यह सुनिश्चित हो जाए कि बेनामा के अनुसार ही भूमि की खरीद-फरोख्त की गई है, तथा स्टाम्प शुल्क में चोरी को रोका जा सके।
उन्होंने प्रत्येक माह के बड़े मूल्य के लेख-पत्रों के सत्यापन हेतु अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी को निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बेनामा में गवाह सत्यापन के सम्बंध में जिलाधिकारी ने कहा की यह सुनिश्चित किया जाए कि भूमि की खरीद फरोख्त में एक गवाह आवश्यक रूप से स्थानीय पहचानकर्ता हो जिससे बाद में फ्रॉड के कारण होने वाली समस्याओं से पहले ही बचा जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि अक्सर देखा गया है कि एक खेत नम्बर से शपथ पत्र लगाकर एक ही साइज के विभिन्न बेनामा किये जाते हैं जो कि रेरा का उल्लंघन है। इस सम्बन्ध में सहायक महानिरीक्षक को पिछले दो वर्षों में गौलापार क्षेत्र में रेरा का शपथ पत्र लगाकर हुई रजिस्ट्री का डाटा उपलब्ध कराने व भौतिक सत्यापन एवम् शपथ पत्रों की जांच करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सहायक महा निरीक्षक महेश द्विवेदी, सब रजिस्ट्रार रामनगर प्रताप सिंह रावत, हल्द्वानी दिनेश चौहान, नैनीताल रमा तिवारी, धारी भीम सिंह उपस्थित थे।
Tagsडीएमनिर्देशहल्द्वानीगौलापाररजिस्ट्रियांउत्तरखंडउत्तरखंड न्यूज़DMInstructionsHaldwaniGaulaparRegistriesUttarakhandUttarakhand News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





