
x
मचा कोहराम.
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में देर रात से लगातार हो रही बारिश के चलते रविवार सुबह को मकान की कच्ची छत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को चिंताजनक हालत में जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
उप जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर (एसडीएम सदर) परमानंद झा ने बताया कि हादसा नई मंडी कोतवाली इलाके के नसीरपुर गांव में हुआ, जहां बारिश के कारण घर की कच्ची छत के गिरने से मलबे के नीचे दबने से उवेस (14) अरसलम (13 ) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि घायल इदरीस (40), करीन (11) , समीर (16) को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Tagsमुजफ्फरनगरमुजफ्फरनगर न्यूज़मुजफ्फरनगर पुलिसबारिशमौतmuzaffarnagarmuzaffarnagar newsmuzaffarnagar policeraindeath
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





