कुरान की आयतें पढ़कर 'रथोत्सव' की शुरुआत, फिर खींचा जाता है भगवान विष्णु के अवतार का रथ

बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में हाल में सांप्रदायिक तनाव (Communal Tension) की घटनाओं के बीच सद्भाव की एक मिसाल पेश करते हुए हसन जिले के बेलूर स्थित चेन्नाकेशव मंदिर ने वर्षों से चली आ रही उस परंपरा को बनाये रखा जिसके तहत 'रथोत्सव' की शुरुआत कुरान की आयतें पढ़कर की जाती है. परंपराओं का पालन करते हुए डोड्डा मेदुरु के खाजी सैयद सज्जाद बाशा ने 13 अप्रैल को दो दिवसीय रथोत्सव के पहले दिन कुरान की आयतों को पढ़ा (Reciting Quran), जिसके बाद रथ को खींचा गया. वहां के अधिकारियों के अनुसार, यह स्पष्ट रूप से ज्ञात नहीं है कि मंदिर के मेले में कुरान की आयतों को पढ़ने की परंपरा कब शुरू हुई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





