भारत
दुष्कर्मियों को फांसी की सजा मिली...इस मामले में फैसला आया
jantaserishta.com
3 Nov 2022 8:59 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC
सिर की हड्डी तोड़ दी और आंख में चाकू मारकर अंधी बना दिया।
प्रतापगढ़: पॉक्सो एक्ट कोर्ट ने नवाबगंज थाना क्षेत्र में किशोरी से दरिंदगी के दो आरोपितों को फांसी की सजा सुनाई है। साथ ही 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। एक नाबालिग आरोपित का मामला किशोर बाल न्यायालय भेजा गया है। मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 27 दिसंबर 2021 की शाम खेत की रखवाली करने गई 16 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप करने वालों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर सिर की हड्डी तोड़ दी और आंख में चाकू मारकर अंधी बना दिया। बेहोशी की हालत में उसे रेलवे लाइन किनारे छोड़ दिया। देर रात वह बेहोश पाई गई।
होश में आने पर पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने मामले में नवाबगंज के परसई निवासी हलीम उर्फ खड़बड़, रिजवान व एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। विवेचना के बाद सभी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर दिया। सुनवाई के दौरान पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश/अपर जनपद न्यायाधीश पंकज कुमार श्रीवास्तव ने हलीम उर्फ खड़बड़ और रिजवान को मृत्युदंड की सजा सुनाई। 50-50 हजार रुपये अर्थदंड की राशि पीड़िता को देने का आदेश दिया। एक आरोपित नाबालिग होने की दशा में उसका मामला बाल न्यायालय भेज दिया गया। राज्य की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक राजेश त्रिपाठी व निर्भय सिंह ने की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





