भारत

सस्ती शराब खरीदकर महंगे में बेचने का खेल, 7 FIR वाली महिला चढ़ी पुलिस के हत्थे

jantaserishta.com
10 Sept 2026 9:03 AM IST
सस्ती शराब खरीदकर महंगे में बेचने का खेल, 7 FIR वाली महिला चढ़ी पुलिस के हत्थे
x
खुलासा हुआ.
गाजियाबाद: गाजियाबाद की लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने दुर्गावती नाम की महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, उसके पास से हरियाणा मार्का देशी शराब के 70 पौवे बरामद हुए हैं. पुलिस ने जब दुर्गावती का रिकॉर्ड खंगाला तो सामने आया कि उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं. शराब से जुड़े छह मुकदमे और जान से मारने की धमकी का एक मामला दर्ज है. गिरफ्तारी के बाद दुर्गावती के खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या आठ हो गई है.
पुलिस के मुताबिक, मामला गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र का है. यहां पुलिस ऑपरेशन प्रहार के तहत चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला इलाके में अवैध शराब की खेप लेकर पहुंची है और उसे बेचने की तैयारी में है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम एक्टिव हो गई.
पुलिस ने बंद फाटक इलाके में घेराबंदी की. कुछ देर बाद पुलिस ने दुर्गावती को पकड़ लिया. तलाशी ली गई तो पुलिस के मुताबिक, दुर्गावती के पास से हरियाणा मार्का देशी शराब के 70 पौवे बरामद हुए. पुलिस की पूछताछ में दुर्गावती ने बताया कि वह हरियाणा से देशी शराब खरीदकर लाती थी. इसके बाद इस शराब को गाजियाबाद में ज्यादा कीमत पर बेचती थी.
शराब को राह चलते लोगों तक पहुंचाया जाता था. यानी जहां शराब सस्ती मिली, वहां से खरीदकर दूसरे इलाके में लाया गया और फिर उसे ज्यादा कीमत पर बेचकर मुनाफा कमाने की कोशिश की गई. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दुर्गावती शराब कहां से खरीदती थी और इस कथित कारोबार में उनके साथ कोई और भी शामिल था या नहीं.
दुर्गावती की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनका पुराना रिकॉर्ड भी खंगाला. पुलिस के मुताबिक, दुर्गावती के खिलाफ पहले से अवैध शराब से जुड़े छह मामले दर्ज हैं. इसके अलावा उसके खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का एक केस भी दर्ज है. मौजूदा मामले को जोड़ दें तो पुलिस के अनुसार, दुर्गावती के खिलाफ अब कुल आठ केस दर्ज हैं.
पुलिस अब पुराने मामलों की भी पड़ताल कर रही है. लोनी बॉर्डर पुलिस ने दुर्गावती के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हरियाणा से शराब की सप्लाई का पूरा रास्ता क्या था. शराब कहां से खरीदी जाती थी? गाजियाबाद तक कैसे पहुंचती थी? और क्या दुर्गावती अकेले यह काम कर रही थी या इसके पीछे कोई और नेटवर्क भी था?
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story