भारत
टीवी को लेकर शुरू हुआ झगड़ा थाने पहुंचा, बहू ने सास का किया ये हाल!
jantaserishta.com
7 Sept 2022 9:14 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
बहुत ही हैरान कर देने वाली घटना हुई है.
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बहुत ही हैरान कर देने वाली घटना हुई है. यहां एक बहू ने अपने दांतों से अपनी सास की तीन उंगलियां काट दीं. दोनों के बीच टीवी को लेकर झगड़ा हुआ था.
ठाणे जिले के अंबरनाथ शहर के वडवली खंड क्षेत्र की एक हाई प्रोफाइल सोसायटी में रहने वाले कुलकर्णी परिवार के घर यह घटना हुई है. 5 अगस्त की सुबह करीब साढ़े दस बजे सास वृषाली कुलकर्णी ( 60) भजन पढ़ रही थी.
उस दौरान उनकी बहू विजया कुलकर्णी (32) टीवी देख रही थी. सास को टीवी की आवाज से भजन पढ़ने में परेशान हो रही थी तो उसके अपनी बहू विजया से टीवी की आवाज कम करने के कहा.
सास के बार-बार टोकने से विजय का गुस्सा आ गया तो उसने टीवी की आवाज औऱ तेज कर दी. बहू विजया की इस हरकत पर सास वृषाली ने टीवी बंद कर दी. सास के टीवी बंद करने पर बहू को और तेज गुस्सा आ गया और दोनों के बीच जमकर झगड़ा होने लगा.
दोनों के बीच जुबानी जंग हुई और सास से बहू कहने लगी कि यह मेरा घर है, मैं इस घर में कुछ भी करूंगी. सास ने भी कहने लगी कि यह मेरे पति का घर है, ऐसा कहते हुए सास हाथों को हवा में लहरा रही थी.
वहीं नाराज बहू ने सास को गाली दी और सास-बहू के बीच से मारामारी शुरू हो गई. इस दौरान बहू विजया ने आव देखा न ताव औऱ अपनी सास के दाहिने हाथ की तीन उंगलियों को दांतों से बुरी तरह से काट लिया. बहू की इस हरकत से सास के हाथ से खून बहने लगा..
सास-बहू का झगड़ा होते देख बेटा सौरभ झगड़ा सुलझाने आया तो विजया पति सौरभ को गालियां देने लगी और उसे थप्पड़ जड़ दिया. साथ ही विजया ने अपने पति को देखने की धमकी भी दी. इस घटना के बाद सास ने अंबरनाथ पूर्व के शिवाजीनगर थाने में जाकर बहु विजया के खिलाफ धारा 324, 323, 504, 506 के तहत मामला दर्ज करवाया. पुलिस मामले में जांच कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





