भारत

VIDEO: अजगर को माला की तरह गर्दन में लटका रखा था, बन आई जान पर, बेटे और दोस्तों ने कराया आजाद

jantaserishta.com
11 Nov 2022 9:38 AM IST
VIDEO: अजगर को माला की तरह गर्दन में लटका रखा था, बन आई जान पर, बेटे और दोस्तों ने कराया आजाद
x
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
रांची (आईएएनएस)| अजगर को गले में माला की तरह लटकाने की कोशिश में एक शख्स की जान पर बन आई। अजगर ने शख्स की गर्दन बुरी तरह जकड़ ली। गनीमत यह रही कि शख्स के बेटे और उसके दोस्तों ने किसी तरह उसे अजगर की चंगुल से आजाद कर उसकी जान बचा ली। घटना झारखंड के गढ़वा की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बताया गया कि गढ़वा थाना क्षेत्र की परिहारा पंचायत के कीतासोती खुर्द गांव निवासी बिरजालाल राम गांव के पास स्थित नहर में मछली मारने गया था। मछली उसके हाथ आई या नहीं, यह तो पता नहीं लेकिन नहर के पास एक अजगर को देखकर उससे खिलवाड़ की कोशिश में वह उसकी चंगुल में बुरी तरह फंस गया था। ग्रामीणों के अनुसार बिरजालाल शराब के नशे में था। उसने अजगर को पकड़कर अपनी गर्दन में माला की तरह लटका लिया, लेकिन थोड़ी ही देर में अजगर ने उसके गर्दन को बुरी तरह जकड़ लिया। बिरजालाल ने जान बचाने की गुहार लगाई तो उसका पुत्र रंजीत और उसके दो दोस्त मदद के लिए दौड़े। लगभग 15 मिनट के संघर्ष के बाद उसे अजगर के कब्जे से मुक्त करा लिया गया। घटना बुधवार शाम की बताई गई है। बिरजालाल को हल्की चोट भी आई है और गांव में ही उसका इलाज कराया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story