भारत

मनोवैज्ञानिक निकला दरिंदा, कई लड़कियों का जीवन किया बर्बाद, बनाया हवस का शिकार

jantaserishta.com
15 Jan 2025 8:07 AM IST
मनोवैज्ञानिक निकला दरिंदा, कई लड़कियों का जीवन किया बर्बाद, बनाया हवस का शिकार
x
सांकेतिक तस्वीर
ब्लैकमेल भी किया.
नागपुर: मनोवैज्ञानिक (Psychologist) का काम होता है काउंसलिंग करना और सही दिशा दिखाना, लेकिन नागपुर के एक मनोवैज्ञानिक ने बच्चों को सही दिशा दिखाना तो छोड़िए ,बल्कि कई बच्चियों का जीवन ही बर्बाद कर दिया. क्योंकि इस मनोवैज्ञानिक ने कई लड़कियों से दुष्कर्म किया. वहीं, जब वे बालिग हुईं और उनकी शादी हो गई तो मनोवैज्ञानिक उनकी फोटो दिखा कर ब्लैकमेल किया और दुष्कर्म भी किया.
मनोवैज्ञानिक की उम्र 47 वर्ष है और 2 बच्चियों का बाप भी है. ये बच्चों को आवासीय मनोवैज्ञानिक परामर्श उपलब्ध कराता था और ग्रामीण इलाके जैसे भंडारा, गोंदिया जिले से आने वाले बच्चों को परामर्श देता था. इसी "काउंसलिंग कैंप" के नाम पर बच्चों और बच्चियों को बहार लेकर जाता था और दुष्कर्म को अंजाम देता था. पिछले 15 वर्षों में आरोपी ने 50 से भी ज्यादा महिलाओं और बच्चियों को अपना शिकार बनाया.
मनोवैज्ञानिक के कारनामे यहीं तक सीमित नहीं हैं. उसने अपने इलाके में कई महिलाओं के साथ भी छेड़छाड़ की है. इसका CCTV फुटेज भी सामने आया है और पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज की है. इन्हीं हरकतों की वजह से उसे बीच सड़क कई बार पीटा भी जा चुका है. बावजूद इसके उसने अपनी हरकते नहीं छोड़ी.
उसके कारनामों का मामला तब उजागर हुआ जब एक महिला ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया. वह महिला को बार-बार मिलने के लिए बुला रहा था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो अधिनियम और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष समिति का भी गठन किया है. साथ ही पुलिस आरोपी के खिलाफ पीड़ित अन्य महिलाओं और बच्चियों से शिकायत दर्ज कराने की भी अपील कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story